अमेरिका में जारी सरकारी कामबंदी (शटडाउन) के चलते एयरपोर्ट्स पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। करीब 41 दिनों से फंडिंग अटकी होने के कारण ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) के लगभग 50,000 कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे थे। नतीजतन बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काम पर आना बंद कर दिया, जबकि 500 से अधिक कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया।
एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें
इस स्थिति का असर देश के बड़े एयरपोर्ट्स पर साफ दिखा। न्यूयॉर्क के JFK और अटलांटा जैसे व्यस्त हवाई अड्डों पर यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए 3-4 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्टाफ की कमी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
नेशनल इमरजेंसी घोषित – ट्रंप
इन हालात को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘नेशनल इमरजेंसी’ घोषित कर दी। उन्होंने एक कार्यकारी आदेश जारी कर होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) को निर्देश दिया है कि TSA कर्मचारियों के रुके हुए वेतन का तुरंत भुगतान किया जाए। ट्रंप का कहना है कि यह कदम एयरपोर्ट संचालन को सामान्य करने के लिए जरूरी है। हालांकि, इस फैसले के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि बिना संसद की मंजूरी के वेतन का भुगतान कैसे होगा। व्हाइट हाउस सूत्रों के अनुसार, प्रशासन पिछले साल के ‘टैक्स कट्स बिल’ के बचे हुए फंड का इस्तेमाल कर सकता है। कुछ सांसदों ने भी संकेत दिया है कि कानूनी रूप से वैकल्पिक फंडिंग संभव है।
Read More
होर्मुज संकट ने बढ़ाई देश की टेंशन, तो सबसे पक्के वाले दोस्त ने थामा भारत का हाथ, धड़ाधड़ भेज रहा तेल-LPG