पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर पूरे राज्य में व्यापक अभियान चलाया। इस लक्षित ऑपरेशन का मकसद संगठित अपराध पर सख्त प्रहार करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
167 आरोपी गिरफ्तार
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 167 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 6 घोषित अपराधी भी शामिल हैं। ये गिरफ्तारी राज्य के अलग-अलग जिलों में समन्वित छापेमारी के जरिए की गईं।
अब तक कुल 17,172 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 17,172 हो चुकी है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि पंजाब पुलिस लगातार संगठित अपराध के खिलाफ सक्रिय रूप से काम कर रही है।
गैंगस्टर नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य राज्य में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना है। पुलिस की रणनीति में खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई, अंतरराज्यीय नेटवर्क की पहचान और लगातार निगरानी शामिल है।
लोगों से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध से जुड़ी जानकारी गुमनाम रूप से साझा करने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और राज्य में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Read More
कौशांबी में ट्रक ने डीजल टैंकर को मारी टक्कर, बाल्टी-ड्रम लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग

