HomeBreaking News'पत्नियां करती हैं रिटायरमेंट लेने को मजबूर', विराट कोहली और रोहित शर्मा...

‘पत्नियां करती हैं रिटायरमेंट लेने को मजबूर’, विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर ये क्या बोल गए योगराज सिंह?

Yograj Singh on Cricketers Retirement: योगराज सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने खिलाड़ियों के संन्यास और उनके फैसलों में परिवार, खासकर पत्नियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनके इस बयान ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।

महिलाएं करियर में न करें दखल- योगराज सिंह

एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कहा कि, ‘घर की औरतें, आपकी पत्नियाँ कोच की भूमिका निभाने लगती हैं। वे आपसे कहती हैं कि अब आपके रिटायर होने का समय आ गया है, कि अब वह पल आ गया है जब आपको अपने परिवार और बच्चों पर ध्यान देना चाहिए, और उनके साथ समय बिताना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि औरतों को किसी खिलाड़ी की असीम क्षमता के आड़े नहीं आना चाहिए। तपस्वी और खिलाड़ी, इनमें से कोई भी किसी खास धर्म या वर्ग से ताल्लुक नहीं रखता, वे तो बस ईश्वर के सेवक हैं।’

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर साधा निशाना

योगराज सिंह ने मौजूदा समय में संन्यास को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे युवा क्रिकेटर संन्यास लेना चाहते हैं? ऐसी जिंदगी भाड़ में जाए, दुनिया को यह एहसास दिलाओ कि तुम ही सबसे बेहतरीन हो और तुम्हारी जगह कोई नहीं ले सकता। भले ही तुम 50 साल के हो जाओ और तब भी दोहरे शतक बना रहे हो, तो भी कोई तुम्हें टीम से बाहर नहीं करेगा। हमारे देश में यह ‘उम्र का फैक्टर’ बहुत ही अजीब है।’

MS धोनी की जमकर तारीफ की

दिलचस्प बात यह रही कि योगराज सिंह, जो पहले कई बार महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना कर चुके हैं, इस बार उनकी तारीफ करते नजर आए। उन्होंने धोनी की फिटनेस और अनुशासन को सराहते हुए कहा कि वे आने वाले कई सालों तक खेल सकते हैं। योगराज ने सवाल उठाया कि किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह धोनी को संन्यास लेने के लिए कहे।

बयान से फिर छिड़ी बहस

योगराज सिंह के इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। जहां कुछ लोग उनके विचारों से सहमत नजर आ रहे हैं, वहीं कई लोग इसे निजी मामलों में अनावश्यक दखल मान रहे हैं। फिलहाल, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More: 

आज से IPL 2026 का आगाज, जबरदस्त होड़ के बीच जानें कहां से और कैसे खरीदें टिकट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments