HomeBreaking Newsपंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर CM मान का बड़ा बयान, बोले- घबराने...

पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर CM मान का बड़ा बयान, बोले- घबराने की जरूरत नहीं, अफवाहों से दूर रहें…

पंजाब में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि राज्य में पेट्रोल का 12 दिन और डीजल का 14 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं एलपीजी गैस का 6 दिन का भंडार मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की घबराहट या जमाखोरी से बचें।

अफवाहों पर न जाएं

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि दो महीने पहले भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं आई। उन्होंने बताया कि डिमांड बढ़ने के कारण कुछ जगहों पर लाइनें लग रही हैं, लेकिन सप्लाई में कोई कमी नहीं है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

केंद्र के साथ लगातार संपर्क में सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह और पेट्रोलियम मंत्रालय के संपर्क में है। साथ ही चीफ सेक्रेटरी और डीसी को निर्देश दिए गए हैं कि वे पेट्रोल पंपों पर स्थिति की निगरानी करें और जहां भी जरूरत हो, तुरंत कार्रवाई करें।

देश में 60 दिन का तेल स्टॉक

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार के पास देशभर के लिए करीब 60 दिनों का तेल भंडार मौजूद है और कई देशों के साथ समझौते भी किए गए हैं, जिससे सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस समय गेहूं की फसल का सीजन है, जिसमें ट्रैक्टर, कंबाइन और ट्रांसपोर्ट के लिए डीजल जरूरी है। ऐसे में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो और फसल समय पर मंडियों तक पहुंचे।

ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए कदम

मोगा में प्रशासन ने पेट्रोल पंप मालिकों को ड्रम और कैन में डीजल देने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी को रोका जा सके। हालांकि, पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है।

लॉकडाउन की संभावना से इनकार

सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है और लोगों को किसी भी चीज को स्टोर करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read More

आज से IPL 2026 का आगाज, जबरदस्त होड़ के बीच जानें कहां से और कैसे खरीदें टिकट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments