HomeBreaking Newsआज से IPL 2026 का आगाज, जबरदस्त होड़ के बीच जानें कहां...

आज से IPL 2026 का आगाज, जबरदस्त होड़ के बीच जानें कहां से और कैसे खरीदें टिकट…

IPL 2026 का रोमांच एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। 19वें सीज़न के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं फैंस ने अपने शेड्यूल सेट कर लिए हैं और टीमों की जर्सियां भी तैयार हैं। 28 मार्च से इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जिसमें देश के अलग-अलग शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी मैचों का प्रसारण टीवी और OTT प्लेटफॉर्म्स पर होगा, लेकिन स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच देखने का जो अलग ही उत्साह और माहौल होता है, उसकी बात ही कुछ और है। जब गेंद बाउंड्री पार करती है और फैंस झूम उठते हैं, तो वो पल हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं।

कैसे बुक करें IPL 2026 के टिकट ?

अगर आप स्टेडियम में जाकर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो टिकट बुक करने का सबसे आसान तरीका ऑनलाइन है। आमतौर पर फ्रेंचाइज़ी अलग-अलग चरणों में टिकट जारी करती हैं, और लोकप्रिय मैचों के टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाते हैं। आप BookMyShow, Paytm Insider, District जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म्स या IPL और संबंधित टीमों की आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए टिकट खरीद सकते हैं।

कहां मिलेंगे RCB vs SRH मैच के टिकट ?

IPL के पहले मुकाबले के टिकट Royal Challengers Bangalore की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। टीम ने फर्जीवाड़े से बचने के लिए साफ किया है कि केवल shop.royalchallengers.com से खरीदे गए टिकट ही मान्य होंगे।

टिकट की कीमत कितनी है

Royal Challengers Bangalore और Sunrisers Hyderabad के बीच होने वाले मुकाबले के टिकट की शुरुआती कीमत 3,750 रुपये रखी गई है। वहीं, प्रीमियम टिकट 47,000 रुपये तक जा सकते हैं। प्लैटिनम लाउंज के टिकट 25,000 से 35,000 रुपये के बीच उपलब्ध हैं।

IPL 2026 कहां देखें

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports Network के पास हैं। आप इसे Star Sports के विभिन्न चैनलों-English, Hindi, Tamil, Telugu, Kannada समेत अन्य फीड्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ‘सेना भेजने की जरूरत नहीं…’, अमेरिका-ईरान तनाव पर ट्रंप का अल्टीमेटम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments