HomeBreaking NewsPM मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, CM योगी बोले-...

PM मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, CM योगी बोले- ‘UP के विकास का रनवे बनेगा’

Noida International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना को देश के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में माना जा रहा है, जो दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा।

CM योगी ने बताया ‘विकास का रनवे’

CM योगी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश के विकास का रनवे साबित होगा, जहां से युवाओं के सपनों को उड़ान मिलेगी और नई संभावनाएं पैदा होंगी।

किसानों के योगदान का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने में किसानों के योगदान को अहम बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्पण से ही यह सपना साकार हो पाया है और प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत और आभार जताया।

तय कार्यक्रम के अनुसार होगा उद्घाटन

कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे जेवर पहुंचेंगे और सबसे पहले टर्मिनल के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

NCR को मिलेगा बड़ा फायदा

Indira Gandhi International Airport पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने में यह एयरपोर्ट अहम भूमिका निभाएगा। दोनों एयरपोर्ट मिलकर एक इंटीग्रेटेड एविएशन सिस्टम के रूप में काम करेंगे, जिससे क्षेत्र में हवाई यात्रा और कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। सरकार का मानना है कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Read More: 

शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट करें अनिवार्य, सदन में ‘AAP’ नेता ने सरकार से की कानून बनाने की मांग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments