WhatsApp Hanging Problem: WhatsApp के कई यूजर्स इन दिनों तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों के लिए मैसेज भेजना और प्राप्त करना मुश्किल हो गया है, वहीं ऐप अचानक से कुछ सेकेंड के लिए हैंग हो जा रहा है। हालांकि यह समस्या सभी यूजर्स को प्रभावित नहीं कर रही है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शेयर किया अनुभव
इस समस्या को लेकर सोशल प्लेटफॉर्म Reddit पर एक यूजर ने पोस्ट कर अपनी परेशानी साझा की। उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका मैसेजिंग ऐप स्मूद तरीके से काम नहीं कर रहा है। मैसेज भेजने या प्राप्त करने के बाद ऐप कुछ सेकेंड के लिए रुक जाता है। इस पोस्ट पर अन्य यूजर्स ने भी कमेंट कर अपने अनुभव साझा किए और इसी तरह की समस्या होने की बात कही।
रिपोर्ट्स में भी सामने आई दिक्कत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई यूजर्स को हाल ही में मैसेजिंग और ऐप के हैंग होने जैसी समस्याएं देखने को मिली हैं। हालांकि, आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर इस संबंध में कोई बड़ी गड़बड़ी दर्ज नहीं की गई है। इससे यह साफ नहीं हो पाया है कि यह कोई व्यापक सर्वर समस्या है या नहीं।
कंपनी की ओर से नहीं आया बयान
अब तक WhatsApp की ओर से इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि कंपनी के FAQ पेज के अनुसार, मैसेज भेजने में समस्या के पीछे कई सामान्य कारण हो सकते हैं, जैसे कमजोर इंटरनेट कनेक्शन, रिसीवर का फोन बंद होना या नेटवर्क कवरेज से बाहर होना।
ऐसे दूर हो सकती है समस्या
कंपनी के मुताबिक, इस तरह की परेशानी से बचने के लिए यूजर्स को ऐप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट रखना चाहिए। साथ ही फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना, इंटरनेट कनेक्शन चेक करना और डिवाइस को रीस्टार्ट करना भी मददगार हो सकता है। WhatsApp समय-समय पर अपडेट जारी करता है, जिससे बग्स ठीक होते हैं और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होता है। फिलहाल, यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे ऐप को नियमित रूप से अपडेट करते रहें और समस्या जारी रहने पर बेसिक ट्रबलशूटिंग स्टेप्स अपनाएं।
Read More:
CM योगी को छोटी सी बच्ची ने गिफ्ट किया ‘खिलौना बुलडोजर’, खिलखिला कर हंसने लगे मुख्यमंत्री

