Home#IPL2026IPL में अनन्या बिड़ला की एंट्री, काव्या मारन को देगी टक्कर

IPL में अनन्या बिड़ला की एंट्री, काव्या मारन को देगी टक्कर

आईपीएल 2026 की महक अब आने लगी है और इस बार चर्चा सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। हर साल अपने लुक्स और पर्सनैलिटी से लोगों का ध्यान खींचने वाली हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को टक्कर देने अब अनन्या बिड़ला ने एंट्री मारी है।

अनन्या बिड़ला की आईपीएल में एंट्री

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी को बिड़ला ग्रुप ने 16,000+ करोड़ में खरीदा है। इसके बाद से अनन्या बिड़ला को लेकर चर्चा जोर पकड़ गई है। हाल ही में वे गुजरात टाइटंस के साथ नजर आईं, जो सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर RCB के नए चेयरपर्सन होने के बावजूद अनन्या GT के साथ क्यों दिख रही हैं।

अनन्या बिड़ला, दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला की बहन हैं। 31 साल की अनन्या ने कम उम्र से ही बिजनेस और क्रिएटिव फील्ड्स में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से शुरू हुई और फिर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।

अनन्या बिड़ला गुजरात टाइटंस की जर्सी लॉन्च में आईं नजर

हाल ही में अनन्या बिड़ला गुजरात टाइटंस की जर्सी लॉन्च के दौरान नजर आईं, जहां उनके साथ शुभमन गिल भी थे। इस इवेंट के बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम वायरल हो गया और लोग उनकी स्टाइल और सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं। अनन्या की इस उपस्थिति ने IPL 2026 में फैंस और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है, और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले सीजन में वे RCB के नए चेयरपर्सन के रूप में भी अपनी छाप छोड़ेंगी।

 

READ MORE: IPL 2026 सेकेंड फेज का शेड्यूल जारी: 13 अप्रैल से 24 मई तक 50 मैच, RCB को मिला नया होमग्राउंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments