Home#IPL2026IPL 2026 से पहले विराट कोहली की फॉर्म ने लगाई आग, 19...

IPL 2026 से पहले विराट कोहली की फॉर्म ने लगाई आग, 19 गेंद में बनाए 45 रन

IPL 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली धमाकेदार फॉर्म में दिख रहे हैं। बेंगलुरु में खेले गए दूसरे इंट्रा-स्क्वाड मैच में उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी की गुणवत्ता का शानदार परिचय दिया।

कोहली का नया प्लान और इरादा

टीम के मेंटर और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में खास प्लान और इरादा अपनाया है। कार्तिक ने बताया, “विराट की महानता यह है कि वे हर साल नई योजना के साथ आते हैं और अपनी बल्लेबाजी को अगले स्तर तक ले जाते हैं। मुझे लगता है कि इस साल वे और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

फिल साल्ट को कोहली का सपोर्ट

वीडियो में दिखा कि विराट अपने ओपनिंग पार्टनर फिल साल्ट का हौसला बढ़ा रहे थे। फिल साल्ट टी20 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। कोहली ने उन्हें उत्साह दिया और मैच में उनकी मदद की।

पहले प्रैक्टिस मैच में पाटीदार-जितेश का जलवा

पहले इंट्रा-स्क्वाड मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा ने 37 गेंदों में 81 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 25 गेंद में 74 रन ठोके। कोहली ने 12 गेंद में 29 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 234/7 बनाए, जबकि कृणाल पंड्या की टीम ने 247 रन बनाकर मैच जीत लिया।

IPL 2026 का आगाज

IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को RCB और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। कोहली की इस ताबड़तोड़ फॉर्म ने RCB फैंस में उम्मीदें और उत्साह दोनों बढ़ा दिए हैं।

 

READ MORE: 10वीं फेल बन बैठा फर्जी ज्योतिषी, अशोक खरात पर महिलाओं से दुष्कर्म और करोड़ों की वसूली के आरोप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments