HomeBreaking Newsगाजियाबाद में अर्बन कंपनी और सोसाइटी के बीच खूनी झड़प , सुरक्षाकर्मी...

गाजियाबाद में अर्बन कंपनी और सोसाइटी के बीच खूनी झड़प , सुरक्षाकर्मी समेत कई लोग घायल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एसोटेक द नेस्ट सोसाइटी में सोमवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारियों और सोसाइटी के लोगों के बीच मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस झगड़े में एक सुरक्षाकर्मी का सिर फट गया और कई लोग घायल हुए।

विवाद की शुरुआत

घटना तब शुरू हुई जब अर्बन कंपनी की घरेलू सहायिका काम के लिए सोसाइटी पहुंची। बुकिंग E-टावर के लिए थी, लेकिन वहां पहुँचने पर उसे F-टावर जाने को कहा गया। जब महिला कर्मचारी ने इनकार किया, तो सोसाइटी के एक पदाधिकारी की पत्नी के साथ बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की गई।

झगड़ा फैलने पर बरसाए डंडे

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक महिला कर्मचारी से अभद्रता कर रहा था। जब अन्य अर्बन कंपनी कर्मचारी इस घटना के बारे में जान गए, तो दर्जनों लोग सोसाइटी के गेट पर पहुंच गए। आक्रोशित कर्मचारियों ने सुरक्षा गार्डों को हटाकर जबरन अंदर घुसने की कोशिश की और डंडे बरसाए।

Video :

पुलिस बनी तमाशबीन

घटना की सूचना पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस काफी देर तक मूकदर्शक बनी रही। पत्थरबाजी और लाठीचार्ज में एक सुरक्षा गार्ड के सिर में गंभीर चोट आई और एक घरेलू सहायिका भी घायल हुई।

पुलिस का बयान और कार्रवाई

थाना प्रभारी सरिता मलिक ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। घरेलू सहायिका की शिकायत दर्ज की गई है और मेडिकल जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मौके के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सोसाइटी में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

 

READ MORE: यूपी में पकड़ा गया ‘फर्जी RAW अधिकारी’, ChatGPT से बनाए दस्तावेज से कर रहा था ठगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments