आगरा के जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, नुनिहाई में बुधवार को ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ और ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास’ अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था।
10वीं पास युवाओं को 25 लाख तक का लोन
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत 10वीं पास युवा उत्पादन क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक और सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में 25 प्रतिशत तक का अनुदान भी दिया जाता है, जिससे युवाओं को व्यवसाय शुरू करने में बड़ी राहत मिलती है।
8वीं पास को भी मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण
नई ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना’ के तहत 8वीं पास पात्र अभ्यर्थियों को भी लाभ दिया जा रहा है। इसमें 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और 10 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं को मदद मिलेगी।
लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण
कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए। इससे कारीगरों और पारंपरिक काम करने वाले लोगों को अपने काम को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले बैंकों को भी सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बैंकों की सक्रिय भागीदारी से योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच रहा है।
ऑनलाइन आवेदन की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने युवाओं से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया और उन्हें msme.up.gov.in पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अधिकारियों ने युवाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
Rrad More
US-Iran के बीच दादा बन रहा था पाकिस्तान, तालिबान ने चौकियों को तबाह कर दिखाई औकात

