HomeBreaking Newsलखीमपुर खीरी में तेंदुए ने मचाया आतंक, घर से उठाकर ले गया...

लखीमपुर खीरी में तेंदुए ने मचाया आतंक, घर से उठाकर ले गया बच्ची, 600 मीटर दूर मिला शव, परिजनों का हंगामा

Leopard Attack in Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तेंदुए के हमले से सात वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। सिंगाही थाना क्षेत्र के फुटहा फार्म में बुधवार शाम एक तेंदुआ घर में घुस आया और परिजनों के सामने ही बच्ची को उठाकर ले गया। बाद में करीब 600 मीटर दूर गेहूं के खेत में उसका क्षत-विक्षत शव मिला।

घर में घुसकर उठा ले गया मासूम

फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की बेटी सिमरन (7) शाम करीब सात बजे घर में थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ घर में घुसा और उसे जबड़े में दबाकर भाग निकला। परिजन और ग्रामीण शोर मचाते हुए पीछे दौड़े, लेकिन तेंदुआ बच्ची को लेकर दूर निकल गया। काफी खोजबीन के बाद खेत में बच्ची का अधखाया शव बरामद हुआ।

18 घंटे बाद भी नहीं उठने दिया शव

घटना के बाद गुरुवार को परिजन और ग्रामीणों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया और मौके पर धरने पर बैठ गए। करीब 18 घंटे बीतने के बावजूद वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए।

मुआवजा और कार्रवाई की मांग

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे लोगों ने 21 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जंगल क्षेत्र में मजबूत फेंसिंग और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आत्मरक्षा में जंगली जानवर को मारने पर कार्रवाई न करने की भी मांग उठाई गई।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम करीब दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां पहले से थीं और वह पहले भी पालतू जानवरों को निशाना बना चुका था, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

इलाके में दहशत

घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। वहीं, इलाके में दहशत का माहौल है और लोग भय के साये में जी रहे हैं। प्रशासन लगातार परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मामला फिलहाल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Read More: 

अक्षरधाम मंदिर में हुई आज 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, ये है ​दुनिया की सबसे ऊंची ‘एक पांव पर खड़ी’ मूर्ति

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments