HomeBreaking Newsमिडिल ईस्ट जंग से दुनिया कई देशों पर पड़ा सीधा असर, अर्जेंटीना...

मिडिल ईस्ट जंग से दुनिया कई देशों पर पड़ा सीधा असर, अर्जेंटीना की LPG सप्लाई ने दी भारत को राहत…

पश्चिम एशिया में पिछले कई हफ्तों से जारी तनाव और युद्ध का असर अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर साफ दिखाई देने लगा है। भारत भी उन देशों में शामिल है, जो गैस जैसी जरूरी ऊर्जा जरूरतों के लिए बाहरी स्रोतों पर काफी हद तक निर्भर हैं। ऐसे में आपूर्ति में थोड़ी सी भी बाधा चिंता बढ़ा देती है।

इसी बीच केंद्र सरकार लगातार अपने ऊर्जा स्रोतों को विविध बनाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम की जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हाल ही में यह स्पष्ट किया कि सरकार 40 से अधिक देशों से ऊर्जा आयात की संभावनाओं पर काम कर रही है। 

अर्जेंटीना ने भारत को भेजी LPG 

साल 2026 के पहले तीन महीनों में ही अर्जेंटीना(Argentina LPG supply) ने भारत को लगभग 50,000 टन एलपीजी भेजी, जबकि पूरे 2025 में यह आंकड़ा करीब 22,000 टन था। यानी बहुत कम समय में आपूर्ति दोगुने से भी अधिक हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाहिया ब्लांका बंदरगाह से बड़ी मात्रा में गैस भारत के लिए रवाना की गई, जिससे आपूर्ति स्थिर बनाए रखने में मदद मिली।

इसी रणनीति के तहत अब दक्षिण अमेरिका का देश अर्जेंटीना एक अहम सहयोगी के रूप में उभरता नजर आ रहा है। अर्जेंटीना ने खुलकर संकेत दिए हैं कि वह भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

अर्जेंटीना का सहयोग का प्रस्ताव

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कौसिनो ने कहा कि भारत तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है और स्वाभाविक रूप से ऊर्जा का बड़ा आयातक भी है। उनके अनुसार, भारत सरकार द्वारा ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने की रणनीति न केवल जरूरी है, बल्कि काफी सकारात्मक कदम भी है। उन्होंने यह भी जताया कि अर्जेंटीना और भारत के बीच गैस आपूर्ति को लेकर सहयोग की अच्छी संभावनाएं हैं।

अर्जेंटीना के पास प्राकृतिक गैस का मौजूद भंडार 

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, अर्जेंटीना के पास प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मौजूद है। अनुमान है कि 2024 तक वहां करीब 458 अरब क्यूबिक मीटर गैस उपलब्ध थी। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी खोज और निवेश के साथ यह क्षमता और भी ज्यादा हो सकती है। यही वजह है कि अर्जेंटीना भविष्य में भारत के लिए एक अहम गैस सप्लायर बन सकता है।

ऊर्जा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग

ऊर्जा के अलावा दोनों देशों के बीच कृषि और खनिज क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। अर्जेंटीना की राष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी के प्रमुख पिछले वर्ष भारत आ चुके हैं और उन्होंने यहां की ऊर्जा कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात भी की थी। इससे साफ है कि दोनों देश दीर्घकालिक साझेदारी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : माता-पिता को सताया तो सैलरी पर चलेगी कैंची, इस राज्य की सरकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments