चैत्र रामनवमी मेला-2026 को देखते हुए अयोध्या(Ayodhya Highway) की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। 27 मार्च रात 12 बजे तक, लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। ट्रकों, डीसीएम और अन्य भारी मालवाहक वाहनों को मुख्य राजमार्ग से हटाकर वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। इस साल अयोध्या में रामनवमी पर रिकॉर्ड भीड़ की संभावना है, इसलिए आम यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना पहले से बना लें।