HomeBreaking Newsरजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में दबंग अंदाज में दिखेंगे शाहरुख खान,...

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में दबंग अंदाज में दिखेंगे शाहरुख खान, निभाएंगे पुलिसवाले का रोल

भारतीय साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म Jailer 2 इस साल रिलीज होने वाली है और इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग अभी अंतिम चरण में है। खबरों के मुताबिक रजनीकांत अपना हिस्सा पहले ही पूरा कर चुके हैं, लेकिन एक खास कैमियो की शूटिंग अभी बाकी है, जिसे लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं।

यह कैमियो किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बताया जा रहा है। इसी बीच रजनीकांत की एक और बड़ी फिल्म की भी चर्चा है, जिसमें वे कमल हसन के साथ नजर आएंगे। हालांकि उस प्रोजेक्ट की रिलीज में अभी वक्त है, लेकिन उसका पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर चुका है।

‘जेलर 2’ में कैसा होगा शाहरुख खान का रोल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान को Jailer 2 में एक एक्सटेंडेड कैमियो के लिए फाइनल कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और शाहरुख इसी महीने सेट पर अपना हिस्सा शूट करने पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में रजनीकांत खुद भी एक पूर्व पुलिस अधिकारी (एक्स-कॉप) के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं एस.जे.सूर्या का भी फिल्म में अहम रोल बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत, शाहरुख खान और एस. जे. सूर्या से जुड़ा एक खास एपिसोड मार्च में शूट किया जाएगा और इसके साथ ही फिल्म की पूरी शूटिंग समाप्त हो जाएगी।

‘किंग’ से पहले स्क्रीन पर दिखेंगे शाहरुख

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान लंबे समय बाद इस साल बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी अगली बड़ी फिल्म King बताई जा रही है, जिसे दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी है। फिलहाल वह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म का एक बड़ा शेड्यूल पूरा किया है, जिसमें करीब 100 बैकग्राउंड डांसर्स के साथ एक भव्य सीक्वेंस शूट किया गया।

अगस्त 2026 में रिलीज होगी ‘जेलर 2’

Jailer 2 का निर्देशन नेल्सन कर रहे हैं, जबकि इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर के पास है। फिल्म को अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, मिरना और योगी बाबू अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

वहीं, खास कैमियो में मोहनलाल, शिव राजकुमार और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि 2025 में रजनीकांत की फिल्म Coolie रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान का कैमियो देखने को मिला था। हालांकि उस कैमियो को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। ऐसे में अब फैंस की उम्मीदें शाहरुख खान के रोल से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि उनका कैमियो फिल्म में एक खास मोड़ लेकर आएगा।

 यह भी पढ़ें : पंजाब बजट में महिलाओं और युवाओं को बड़ी सौगात, CM मान ने कहा – 2027 में ‘AAP’ की वापसी तय…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments