Advertisement
पंजाब विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने कानून व्यवस्था मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि टास्क फोर्स के गठन के बाद से अब तक 2,762 गैंगस्टर और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 34 अपराधियों को निष्क्रिय किया गया और 1,062 आपराधिक मॉड्यूल्स को ध्वस्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने 2,203 हथियार भी बरामद किए हैं, जिससे गैंगस्टर नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिली है।
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मिली बड़ी सफलता
सरकार ने संगठित अपराध और मादक पदार्थों के बीच मौजूद संबंध को खत्म करने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ नाम से एक राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत गैंगस्टर गिरोहों के साथ-साथ उनके फाइनेंसर और लॉजिस्टिक नेटवर्क को भी निशाना बनाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी और उससे जुड़े हिंसक अपराधों के ढांचे को कमजोर करने में सफलता मिली है।
आगे भी जारी रहेगा गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान
वित्त वर्ष 2026–27 में इस अभियान को और प्रभावी बनाने की योजना है। इसके तहत साइबर और फॉरेंसिक क्षमताओं को बढ़ाया जाएगा। साथ ही एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स के संचालन को भी मजबूत किया जाएगा सरकार डिजिटल निगरानी तंत्र को विस्तार देने और अपराधी नेटवर्क के वित्तीय स्रोतों पर सख्त कार्रवाई करने की भी तैयारी कर रही है, ताकि अपराधियों के आर्थिक संसाधनों को खत्म किया जा सके।
सरकार का कहना है कि “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान अब केवल पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक दीर्घकालिक शासन रणनीति के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें तेज कार्रवाई, सटीक खुफिया जानकारी और युवाओं को नशे से बचाने के लक्ष्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Read More















