HomeCurrent Newsमानसा में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नए गर्ल्स...

मानसा में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नए गर्ल्स हॉस्टल का किया शिलान्यास, कहा – “प्रदेश को बनाएंगे गैंगस्टर मुक्त”

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया है कि राज्य में गैंगस्टरों को बढ़ावा दिया गया लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज का किया शिलान्यास

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मानसा के माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज में 128 छात्राओं के लिए बनने वाले नए गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस हॉस्टल के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में लंबे समय से छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा किया है।

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ट्रेड कमीशन

मीडिया से बातचीत में हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि व्यापारियों को मिलने वाली धमकियों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने एक अलग ट्रेड कमीशन का गठन किया है। यह कमीशन व्यापारियों के साथ समन्वय कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।

स्कूली बच्चों द्वारा फिरौती मांगने पर चिंता

फाजिल्का में स्कूली बच्चों द्वारा फिरौती मांगने की घटनाओं पर वित्त मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे गलत संगत या मोबाइल टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग के कारण गुमराह हो जाते हैं। ऐसे में सरकार जागरूकता फैलाने और सख्त कार्रवाई दोनों पर जोर दे रही है।

डिजिटल लाइब्रेरी और विशेष पैकेज की घोषणा

हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि यूनिवर्सिटी कॉलेज में एक डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी बजट में मानसा के लिए विशेष पैकेज शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट से पहले ही मानसा को यह पैकेज देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Read More

अमृतसर में IED मिलने से इलाके में दहशत का माहौल, मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड की टीम

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments