HomeCurrent Newsमोहाली में JCB के नीचे आने से 2 वर्षीय मासूम की गई...

मोहाली में JCB के नीचे आने से 2 वर्षीय मासूम की गई जान, हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

मोहाली के नया गांव स्थित सिंघादेवी इलाके में दो साल के मासूम की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:15 बजे JCB मशीन की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

JCB चालक घटनास्थल से फरार

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत नया गांव थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि JCB का टायर बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही नया गांव पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर खरड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग – परिवार

मृतक बच्चे अदब के पिता मसूद ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वर्ष 2015 से परिवार सहित सिंघादेवी इलाके में रह रहे हैं। वह मजदूरी का काम करते हैं और हादसे के समय काम पर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अपने मासूम को याद कर बेसुध हो रही है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाही से जेसीबी चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments