Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsहिमाचल के बिलासपुर में बड़ा हादसा, पहाड़ गिरने से निजी बस दबी,...

हिमाचल के बिलासपुर में बड़ा हादसा, पहाड़ गिरने से निजी बस दबी, 15 की मौत, 30 यात्री थे सवार

एक बड़ी त्रासदी बिलासपुर जिले में हुई है, जहाँ पहाड़ी हिस्सा अचानक धंसने (भूस्खलन) के कारण एक निजी बस उसके नीचे दब गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, और कई लोग दबे हुए बताए जा रहे हैं, इस नीजी बस में कुल 30 यात्री सवार थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत कार्य शुरू हो गया। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और शवों को बाहर निकालने का कार्य जारी है। घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है।

यह हादसा उस समय हुआ जब बस मोड़ से निकल रही थी और ढलान वाले इलाके में थी। अचानक पहाड़ी की चट्टानें व मलबा नीचे गिर गया, जिससे बस पूरी तरह दब गई। प्रशासन मौके की जाँच कर वजह तय करने में जुटी है।

वहीं इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments