Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsपूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में NIA...

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर बीते 7 अप्रैल 2025 की रात हुए ग्रेनेड अटैक मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में दो गिरफ्तार आरोपी सैदुल अमीन (अमरोहा, यूपी) और अभिजोत जांगरा (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) तथा दो फरार आरोपी कुलबीर सिंह सिद्धू (यमुनानगर, हरियाणा) और मनीष उर्फ़ काका राणा (करनाल, हरियाणा) शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि यह हमला प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) की साजिश थी। कुलबीर सिंह और मनीष ने आतंकवादी गिरोह बनाया था, जिसका उद्देश्य पंजाब के नेताओं को निशाना बनाकर दहशत फैलाना और फंड जुटाना था।

चारों आरोपियों पर यूएपीए, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुलबीर सिंह के गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

NIA ने कहा है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और BKI नेटवर्क की पहचान के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। इस मामले की जांच एजेंसी ने 12 अप्रैल 2025 को अपने हाथ में ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments