श्री अमरनाथ जी यात्रा आज से दोबारा शुरू, पंचतरणी रूट से श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

श्री अमरनाथ जी यात्रा पिछले शुक्रवार को श्री अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से रोक दी गई थी। अब श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर आई हैं। श्री अमरनाथ जी यात्रा आज से फिर शुरू हो गई है।

आज सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ के लिए रवाना हो चुका है। जम्मू प्रशासन के मुताबिक इस बार श्रद्धालुओं को पंचतरणी रूट से अमरनाथ ले जाया जा रहा है। इसी रूट से श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।

यात्रा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान श्रद्धालुओं को सुरक्षित आगे बढने में मदद करेंगे। पहलगाम और बालटाल में बने बेस कैम्प से आगे किसी यात्री को जाने की इजाजत नहीं है।