Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent NewsDIG हरचरण भुल्लर की कोर्ट में पेशी आज, भ्रष्टाचार के आरोप में...

DIG हरचरण भुल्लर की कोर्ट में पेशी आज, भ्रष्टाचार के आरोप में CBI ने किया था गिरफ्तार

रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया, जिसके बाद आज भुल्लर को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा, पेशी से पहले डीआईजी भुल्लर का मेडिकल करवाया गया।

बता दें कि सीबीआई की 8 टीमों ने मामले में गुरुवार को अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर रेड की, डीआईजी भुल्लर के ऑफिस, घर, फार्म हाउस और अन्य ठिकानों को सीबीआई ने खंगाला गया, इस दौरान मोहाली स्थित कॉम्पलेक्स ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 के मकान नंबर-1489 में सीबीआई की टीम सुबह से भ्रष्टार के मामले में जांच करती रही।

सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिये कृष्णू को भी गिरफ्तार किया है, जोकि डीआईजी के कहने पर स्क्रैप डीलर से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में हर महीने मंथली वसूलने जाता था, बता दें कि भुल्लर विभिन्न जिलों में SSP रह चुके हैं, वह 2007 बैच के IPS अधिकारी हैं 27 नवंबर 2024 को भुल्लर को रोपड़ रेंज का DIG लगाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments