पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग की तरफ से सोमवार शाम घोषणा की गई है। तरनतारन उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजा घोषित किया जाएगा।
बता दें कि यह सीट जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने आज उपचुनाव की तारीख घोषित की है। वहीं आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल अपने प्रत्याशी भी घोषित कर चुके हैं।
