Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsराजिंदर गुप्ता ने मनीष सिसोदिया से की मुलाकात, AAP के राज्यसभा उम्मीदवार...

राजिंदर गुप्ता ने मनीष सिसोदिया से की मुलाकात, AAP के राज्यसभा उम्मीदवार हैं राजिंदर गुप्ता

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने चंडीगढ़ में आपपंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया से मुलाकात की, बता दें कि आम आदमी पार्टी ने ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता को पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट्स में से एक माने जाते हैं, उनकी कंपनी का करीब 5 हजार करोड़ का टर्नओवर है, राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा भेजने की अटकलें तभी से लगनी शुरु हो गई थी, जब हाल ही में उन्होंने पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली माता मंदिर पटियाला की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद पंजाब में एक राज्यसभा सीट खाली हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments