Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsआपदा की इस घड़ी में पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर...

आपदा की इस घड़ी में पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है केंद्र सरकार- अमित शाह 

पंजाब में हालिया बाढ़ से बने हालातों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच अहम बैठक के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा बयान जारी किया है। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि “इस दुख की घड़ी में केंद्र, पंजाब सरकार और वहां की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

मोदी सरकार पंजाब के बाढ़ प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है : अमित  शाह

गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के अंतर्गत 12 हजार करोड़ से ज्यादा की उपलब्ध राशि के बारे में अवगत कराया गया है, ये राशि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने और उनके त्वरित पुनर्वास के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

गृह मंत्रालय ने ये भी बताया कि पंजाब सरकार से औपचारिक ज्ञापन की प्रतीक्षा किए बिना ही केंद्र सरकार ने 1 सितंबर 2025 को एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल का गठन कर दिया था, ये दल राज्य का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगा और आगे की सहायता के लिए सिफारिशें देगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments