Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsबाढ़ का पानी कम होने पर असली नुकसान का पता चलेगा- पूर्व...

बाढ़ का पानी कम होने पर असली नुकसान का पता चलेगा- पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह 

पूर्व क्रिकेटर और ‘आप’ सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने कहा है कि खेत, घर, और फसलें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं और किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

हरभजन सिंह ने स्पष्ट किया कि असली नुकसान का अनुमान तब ही होगा जब बाढ़ का पानी कम होगा और स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ के बाद कई बीमारियों का खतरा होगा, और इसलिए मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। साथ ही उन्होंने पूरे देश से पंजाब के लोगों की मदद करने की अपील की है।

हरभजन सिंह ने कहा है कि पानी कम होने के बाद ही सटीक नुकसान का पता चलेगा क्योंकि अभी हालत बहुत गंभीर हैं। उन्होंने काम में लगे सभी लोगों की सराहना की और कहा कि रेत जैसी चीजें जो पानी के साथ आई हैं उन्हें हटाने के लिए भारी मशीनरी की जरूरत पड़ेगी ताकि किसान फिर से अपनी जमीन में खेती कर सकें।

साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित अन्य राज्यों…हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के हालातों पर भी चिंता जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments