Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली के पुराने यमुना पुल पर ट्रेन संचालन बंद, पुल की जर्जर...

दिल्ली के पुराने यमुना पुल पर ट्रेन संचालन बंद, पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए रेलवे का फैसला

उत्तर रेलवे ने सुरक्षा कारणों से दिल्ली मंडल के पुराने लोहे के यमुना ब्रिज (पुल संख्या 249) पर यातायात की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है। यह कदम पुल की जर्जर हालत को देखते हुए उठाया गया, जिसके कारण राजधानी और आसपास के इलाकों में रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। उत्तर रेलवे के मुताबिक, इस पुल पर परिचालन बंद होने से 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, 40 से ज्यादा के रूट बदले, 15 से ज्यादा ट्रेनों को शॉर्ट-ओरिजिनेट और करीब 20 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।

यानी हर दिन सैकड़ों यात्री प्रभावित हो रहे हैं। दिल्ली मंडल से सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों से शॉर्ट-ओरिजिनेट किया है

यमुना का जलस्तर एक दिन में केवल 5 सेमी कम हुआ

ISBT कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस और यमुना बाजार में 4 से 10 फीट पानी भर गया है। यमुना बाजार की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इसके अलावा कई अन्य कॉलोनियों में भी सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि यमुना का पानी धीरे-धीरे ही सही, कम होने लगा है। गुरुवार को यमुना का जलस्तर करीब 5 सेमी कम हुआ।

यमुना बाजार जलमग्न

यमुना के पास आउटर रिंग रोड पार करते हुए, बाढ़ के पानी ने बेला रोड सिविल लाइंस की रिहायशी कॉलोनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है। ज्यादातर लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण ले चुके हैं। कॉलोनी में करीब चार फीट पानी भरा है। यमुना बाजार पहले दिन से ही डूबने लगा था, गुरुवार को इसमें करीब 7 फीट पानी भर गया। यहां बनाए गए राहत शिविरों को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments