Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में 1988 के बाद की सबसे भयानक बाढ़, 23 जिलों में...

पंजाब में 1988 के बाद की सबसे भयानक बाढ़, 23 जिलों में 16 सौ से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित

पंजाब में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं, 1988 के बाद पंजाब में ये बाढ़ सबसे ज्यादा भयानक है, प्रदेश के सभी 23 जिलों में 16 सौ से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है, वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग अगले दो दिनों में पंजाब में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक, इस आपदा से साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, बाढ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए NDRF, भारतीय सेना, वायुसेना, BSF और स्थानीय प्रशासन की तरफ से बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया जा रहा हैं, अब तक 19,474 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 167 राहत शिविरों में 5 हजार से ज्यादा लोगों को आश्रय दिया गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत पूरी पंजाब कैबिनेट भी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है, और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे है, भारी बारिश के बाद को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेज सात सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं, पंजाब सरकार ने तत्काल राहत और पुनर्वास उपाय के रूप में 71 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments