दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा कर लिया है,राजिंदर नगर को विधानसभा सीटों पर बीते दिनों हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने 11555 वोट से जीत दर्ज की है।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 10867 वोटों से जीत मिली है, भारतीय जनता पार्टी को 27304 वोट ही हासिल हुए। वहीं कांग्रेस चुनावों में जीत से दूर ही रही कांग्रेस ने केवल 1696 मत हासिल किए।
वहीं राजिंदर नगर उपचुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।