Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपाकिस्तान को आतंकवाद पर चीन का तमाचा, TRF को आतंकी संगठन घोषित...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर चीन का तमाचा, TRF को आतंकी संगठन घोषित करने का किया समर्थन

कल अमेरिका से एक अच्छी खबर आई। पहलगाम हमले की ज़िम्मेदारी लेने वाले लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को अमेरिका ने एक विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और एक नामित वैश्विक आतंकवादी संगठन (SDGT) घोषित कर दिया है। अब, चीन ने भी अमेरिका के इस फ़ैसले का समर्थन किया है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने इस पर एक बयान जारी कर कहा कि चीन सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है। इसके साथ ही, चीन ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले की भी आलोचना की है।

आतंकवाद पर क्या बोला चीन?

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कल इस पर प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका द्वारा टीआरएफ को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने पर लिन ने कहा-

चीन सभी तरह के आतंकवाद के सख्त खिलाफ है और हम 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की भी कड़ी निंदा करते हैं। चीन ने सभी क्षेत्रियों से देशों से आतंकवाद खत्म करने और इसके खिलाफ सामूहिक कदम उठाने का आह्वान किया है, जिससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बरकरार रखी जा सके।

अमेरिका ने TRF को आतंकी संगठन बताया

बता दें कि कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने TRF को आतंकवादी संगठन घोषित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह कदम पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने का एक प्रयास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments