Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी ने बंगाल में दोहराया विकसित भारत का संकल्प, ममता सरकार...

PM मोदी ने बंगाल में दोहराया विकसित भारत का संकल्प, ममता सरकार को बताया विकास में रोड़ा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचे, जहां उन्होंने 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दुर्गापुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित भी किया और 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है, आज 5 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है ये सभी परियोजनाएं यहां की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी और गैस-आधारित परिवहन और अर्थव्यवस्था को बल देंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा है, इसके पीछे भारत में दिख रहे वो बदलाव हैं जिन पर विकसित भारत की इमारत का निर्माण हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments