Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsहिसार में DJ विवाद का मामला:  पुलिस के साथ झड़प का CCTV...

हिसार में DJ विवाद का मामला:  पुलिस के साथ झड़प का CCTV आया सामने

हिसार में बर्थडे पार्टी के दौरान DJ को लेकर विवाद में नाबालिग की मौत के मामले में फंसी पुलिस ने अपनी सफाई में 2 CCTV फुटेज जारी किए हैं, जिसके जरिए पुलिस ने दावा किया है कि इस झड़प में पुलिस का कोई कसूर नहीं था और पुलिस सिर्फ उन्हें रोकने के लिए गई थी जिस दौरान उन्होंने ही पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला किया।

साथ ही पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मौत छत से कूदने के बाद हुई थी लेकिन उसको लेकर पुलिस ने कोई फुटेज जारी नहीं किया है। हालांकि पुलिस ने ये जरूर कहा कि जिस नाबालिग की मौत हुई है वो भी छत पर दोस्तों के साथ ड्रिंक कर रहा था।

बता दें कि 7 जुलाई को हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अभी तक नाबालिग का शव नहीं लिया है और पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने लड़के को छत से धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments