Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsअंतरिक्ष से आज धरती पर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, भारत आज भी सारे...

अंतरिक्ष से आज धरती पर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, भारत आज भी सारे जहां से अच्छा- शुभांशु

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 18 दिनों के बाद सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापस लौटेंगे। शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत अपने तीन अन्य साथियों के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर हैं। उनकी पृथ्वी वापसी की यात्रा कुछ ही घंटों में शुरू होने वाली है।

इधर, लखनऊ में शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला और माता आशा शुक्ला अपने बेटे के लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए पिता ने कहा कि हम बेहद उत्साहित हैं। हम बेटे के स्वागत के लिए तैयार हैं। आज शाम को अनडॉकिंग होगी। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उसका मिशन पूरा हो गया है। सभी को उसकी वापसी का इंतजार है।

उन्होंने आगे कहा कि हम सुबह मंदिर गए। घर पर भी पूजा-अर्चना की। हमने भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि बेटा और उसके साथी पृथ्वी पर सुरक्षित उतरें। हमें उस पर बहुत गर्व है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा बेटा इतनी ऊंचाइयों को छुएगा। हमें लगता है कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे घर ऐसे बेटे ने जन्म लिया। जिसके नाम से हम जाने जाते हैं।

शुभांशु की माँ आशा कहती हैं कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करे। जल्द से जल्द धरती पर वापस आकर हमसे मिले। हम उसका भव्य स्वागत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments