Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsCM योगी ने सावन के पहले दिन किया रुद्राभिषेक, प्रदेश वासियों के...

CM योगी ने सावन के पहले दिन किया रुद्राभिषेक, प्रदेश वासियों के लिए मांगी दुआ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन माह के पहले दिन गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का जल, दूध और मौसमी फलों के रस से अभिषेक किया। सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। सीएम योगी द्वारा रुद्राभिषेक का यह अनुष्ठान हवन के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक श्लोक के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए।

CM योगी ने पोस्ट किया श्लोक

सीएम योगी ने X पर लिखा, ‘शांताकारं शिखरिशयनं नीलकंठं सुरेशं, विश्वधारं स्फटिकसदृशं शुभ्रवर्णं शुभंगम्। गौरीकांतं तृतीयायनं योगीभिर्ध्यानागम्यं, वंदे शम्भुं भवभयाहारं सर्वलोकायकनाथम्।’ आज देवाधिदेव महादेव के प्रिय श्रावण मास के प्रथम दिन के पावन अवसर पर उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। हर हर महादेव!’ आपको बता दें कि सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान भक्त गोरखनाथ मंदिर में भी जाकर पूजा-अर्चना करते हैं।

इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि सावन माह की शुरुआत के साथ ही देश भर के शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। आज से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। यही वजह है कि आज सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। काशी विश्वनाथ, बाबा वैद्यनाथ से लेकर उज्जैन महाकाल मंदिर तक, आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। इस सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को जबकि आखिरी सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments