Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsCM योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में कार्यक्रम, ‘एक पेड़ मां के नाम’...

CM योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में कार्यक्रम, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ थीम पर बुधवार को एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। एक पौधा मां के नाम महाअभियान का शुभारंभ बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरा बाजार ब्लॉक के रामपुर हलवारा में विकसित त्रिवेणी वाटिका में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान योगी ने सेल्फी भी ली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी से इसकी शुरुआत की। अभियान के तहत सभी मंत्री जिलों में रहकर पौधारोपण कर रहे हैं। इसके लिए नर्सरियों आदि में 52.43 करोड़ पौधे तैयार हैं।

पौधे लगाने के बाद मुख्यमंत्री ने सात किसानों को कार्बन क्रेडिट के चेक भी दिए। इनके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन ने बाराबंकी में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में और ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पौधे रोपे। पूरे अभियान में 26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की भागीदारी है। सभी 18 मंडलों में से सबसे ज़्यादा पौधे लखनऊ मंडल में लगाए जा रहे हैं।

सभी विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। वन विभाग सड़क किनारे 1.14 करोड़ और एक्सप्रेस-वे पर 2.50 लाख पौधे लगाएगा। आज अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, त्रिवेणी वन, गोपाल आदि वन भी स्थापित किए गए। सहजन भंडारा के तहत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, शून्य गरीबी कार्यक्रम के लाभार्थियों को रोपण के लिए दो-दो सहजन के पौधे दिए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments