Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsहोशियारपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार से टकराई बस अनियंत्रित होकर पलटी

होशियारपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार से टकराई बस अनियंत्रित होकर पलटी

पंजाब के होशियारपुर के अंतर्गत दसूहा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 से अधिक यात्री घायल हैं। यह बस हादसा दसूहा हाजीपुर रोड के पास सागरा अड्डा के पास हुआ।

बस में 40 लोग सवार थे

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को यहां सागरां गांव के पास एक मिनी बस पलट गई। इस हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

मुकेरियां के पुलिस उपाधीक्षक कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि बस करीब 40 यात्रियों को लेकर हाजीपुर से दसूहा जा रही थी, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को दसूहा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विर्क के मुताबिक, हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी गहन जांच की जाएगी।

कई यात्रियों की हालत गंभीर

हालांकि, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस काफी तेज गति से चल रही थी, जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हुआ। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विधायक ने जताया दुख: दसूहा के विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन ने सड़क हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। दसूहा के विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन भी घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments