Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsपहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का दिल्ली में असर, तेजी से...

पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का दिल्ली में असर, तेजी से बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर

दिल्ली में अभी तक ठीक से मॉनसून की बारिश नहीं हुई है और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है और यह जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, आज यमुना 203.2 मीटर पर पहुंच गई है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है, यानी यमुना का पानी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है।

दिल्ली में यमुना का मौजूदा जलस्तर दोपहर 1 बजे 203.2 मीटर मापा गया, जबकि चेतावनी स्तर 204.5 मीटर और खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है, फिलहाल यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर से 1.3 मीटर नीचे और खतरे के स्तर से 2 मीटर से ज्यादा नीचे है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, वहीं, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे 20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है, चिंता की बात यह है कि दिल्ली में अभी अच्छी मानसूनी बारिश शुरू नहीं हुई है और जब अच्छी बारिश शुरू होगी तो हालात और खराब होने की संभावना है। वहीं पहाड़ों पर भी बारिश जारी रहेगी। जिससे हालात और खराब हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments