Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsलुधियाना पश्चिम सीट पर विधानसभा का उपचुनाव, 194 मतदान केंद्रों पर डाले...

लुधियाना पश्चिम सीट पर विधानसभा का उपचुनाव, 194 मतदान केंद्रों पर डाले जा रहे वोट

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है, 194 मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे, प्रशासन की ओर से भी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मतदान केंद्रों पर CCTV के जरिए निगरानी रखी जाएगी, इस सीट के लिए अलग-अलग दल के कुल 14 उम्मीदवार मैदान में है, 23 जून को उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे, बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के जनवरी में निधन होने के बाद खाली हो गई थी।

उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है, विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु पर दांव लगाया है, इसी तरह बीजेपी ने जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा है। उधर शिरोमणि अकाली दल ने उपचुनाव के लिए परोपकर सिंह घुम्मन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments