Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली के पड़ोसी राज्यों में फिर चलेंगी DTC की ई-बसें, 17...

दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में फिर चलेंगी DTC की ई-बसें, 17 रूटों पर धार्मिक स्थलों को भी जोड़ा जाएगा

दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है. दिल्ली परिवहन निगम अब फिर से दिल्ली से सटे राज्यों के लिए इंटरस्टेट बस सेवा शुरू करने जा रहा है. इस फैसले पर मुहर डीटीसी बोर्ड की हाल ही में हुई बैठक में लगी, जिसकी अध्यक्षता दिल्ली के परिवहन ने की. बैठक में फैसला लिया गया कि शुरूआती चरणों में 17 रूटों पर ये ईलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी.

इन रूटों में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी. इस फैसले को दिल्ली सरकार की पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था और आर्थिक रूप से सार्वजनिक परिवहन ढांचे की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments