Friday, February 13, 2026
HomeCurrent News20 जून को PM मोदी का बिहार दौरा, सीवान में विशाल...

20 जून को PM मोदी का बिहार दौरा, सीवान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

बिहार में इसी साल अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार का दौरा करेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार दौरे पर आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सिवान में पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे थे. जहां पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था, बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments