हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज हरियाणा रोडवेज में लोगों के लिए 150 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने जा रहे हैं, इस मौके पर केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों को अच्छी यातायात व्यवस्था देने की लिए देश प्रदेश की बहुत बड़ी संख्या आने जाने के लिए बसों का ही इस्तेमाल करती है इसलिए धीरे-धीरे इनकी व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बहुत बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसों को हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल किया जा रहा है।

