लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार को मजबूत करने और उसके पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

बता दें कि कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम इस लिस्ट से बाहर है। सिद्धू कांग्रेस पार्टी के बड़े वक्ता हैं, उनका स्टार प्रचारकों में नाम न होने से कहीं न कहीं उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी को असर पड़ेगा। सूची में सबसे ऊपर नाम भूपेश बघेल का है।

