Friday, February 13, 2026
HomeCurrent News‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को लेकर सुनीता दुग्गल ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,...

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को लेकर सुनीता दुग्गल ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सरपंचों के साथ की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने रतिया में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर बैठक की। सुनीता दुग्गल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधी, सरपंच मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान सुनीता दुग्गल ने सभी से वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश पर बहुत बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है, साथ ही बार-बार आचार संहिता लगने से विकास कार्य भी रुक जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों की राय लेने के बाद संसद में यह कानून पास होगा और एक ही बार में लोकसभा, विधानसभा, नगर परिषद नगर पालिकाओं के चुनाव कराए जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments