Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsCM मान ने 10वीं-12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित, टॉपर्स को मुफ्त...

CM मान ने 10वीं-12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित, टॉपर्स को मुफ्त हवाई यात्रा कराएगी सरकार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री मान ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए कहा कि अब पंजाब में बोर्ड कक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार वोकेशनल ट्रिप पर लेकर जाएगी। इस ट्रिप के दौरान किसी ऐतिहासिक शहर की सैर करवाई जाएगी, जिससे छात्रों को कुछ सीखने को मिले और इस ट्रिप का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सभी टॉपर्स को आने वाले मानसून सेशन में विधानसभा की कार्यवाही देखने का भी मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीले, हरे और लाल कार्ड से स्थिति नहीं सुधरेगी, अच्छी एजुकेशन से ही प्रदेश का भविष्य बदलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments