Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsजंडियाला गुरु में पार्षद की हत्या का मामला, पुलिस ने 4 अपराधियों को...

जंडियाला गुरु में पार्षद की हत्या का मामला, पुलिस ने 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

अमृतसर के जंडियाला गुरु में पार्षद की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं, फतेहपुर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, इस दौरान पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। जिसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर पोस्ट कर दी।

जिसमें उन्होंने लिखा कि फतेहपुर के पास पीछा करने के दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।

जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, आगे उन्होंने लिखा कि आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की गई हैं, आरोपी से पुछताछ की जा रही हैं, ताकि पता चल सके कि पार्षद की हत्या की क्या वजह थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments