Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsनूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान उच्चायोग को भेजता था...

नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान उच्चायोग को भेजता था खुफिया जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। पंजाब और हरियाणा से अब तक कई पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार भी किया गया है, सभी से पूछताछ की जा रही है। इसी बीच हरियाणा के नूंह एक और बड़ी खबर सामने आई है जहां एक और पाकिस्तानी जासूस की गिरफ्तारी हुई है।

तावडू कस्बे में रहने वाले मोहम्मद तारीफ नाम के एक शख्स को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, तारीफ पर आरोप है कि वह व्हाट्सएप के जरिए भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात दो कर्मचारियों को भेजता था।

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद तारीफ करीब 6 महीने पहले अपने पिता के साथ पाकिस्तान गया था। जांच में सामने आया कि उसने पाकिस्तान में कुछ लोगों से संपर्क साधा था और भारत लौटने के बाद वह लगातार उनके संपर्क में बना रहा। फिलहाल नूंह पुलिस ने तारीफ के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments