Sunday, March 8, 2026
Home Current News ‘नशा मुक्ति यात्रा’ का दूसरा दिन, CM मान और ‘AAP’ संयोजक केजरीवाल...

‘नशा मुक्ति यात्रा’ का दूसरा दिन, CM मान और ‘AAP’ संयोजक केजरीवाल भी हुए शामिल 

Advertisement

पंजाब सरकार का ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी है, जिसको लेकर पंजाब सरकार की ओर से ‘नशा मुक्ति यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के तहत आज दूसरे दिन होशियारपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

‘नशा मुक्ति यात्रा’ कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई।

बता दें कि पंजाब सरकार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है जिसके लिए पूरे राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।