Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय गुजरात दौरा, भुज एयरबेस...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय गुजरात दौरा, भुज एयरबेस में वायु सेना के जवानों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय गुजारात के दौरे पर है. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज एयरबेस पर वायुसेना के जवानों से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होने सेना के जवानों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ऑपेशन सिंदूर अभी जारी है.

ये सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है. साथ ही रक्षा मंत्री ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया. ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में डीआरडीओ के बनाए आकाश और अन्य राडार सिस्टम की तारीफ हो रही है. इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज एयरफोर्स स्टेशन पर जवानों से बातचीत की और भारतीय सेना के जवानों ने भारत माता की जयके नारे भी लगाए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments