Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं और बारिश के कारण...

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं और बारिश के कारण गर्मी से मिली राहत 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम में अचानक से बदलाव आ गया। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। तेज हवाएं और भारी बारिश के कारण दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसारअगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मध्यम बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है।

साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि सप्ताहांत में दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments