पंजाब सरकार का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है, इसी कड़ी में नवांशहर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशे के खिलाफ शपथ ली और फिर यात्रा शुरू की, इसके साथ ही सीएम मान ने नवांशहर में एक शानदार स्टेडियम बनाने की घोषणा की जिससे गांवों से भी बच्चे यहां आकर खेल सकें।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे, क्योंकि जब तक आम लोग इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक ये सफल नहीं हो सकता।
पंजाब सरकार ने इस मुहिम के लिए सीएम हेल्पलाइन की भी शुरुआत की है, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी दे सकता है।

